फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The target of time to plan NULM

एनयूएलएम योजना में समय से पूरे करें लक्ष्य

Fri, 16 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 16 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
The target of time to plan NULM

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने डूडा द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना की उप योजना स्वरोजगार कार्यक्रम में 68 लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त आवेदन पत्रों पर चर्चा की।

विज्ञापन


 
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त 64 लक्ष्यों के सापेक्ष समूह गठित करके बैंकों में खाता खोले जाने के लिए पीओ डूडा को निर्देशित किया। वहीं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण के समय उसकी फोटो कराई जाए।
विज्ञापन


 
बैठक में आसरा योजना की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए कार्रदाई संस्था के अवर अभियंता ने बताया कि अटसू नगर पंचायत में स्वीकृत 420 आवासों में 252 आवासों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अछल्दा ब्लाक में निर्मित कराए जा रहे आवासों की फोटो कराने व एक्स पीडब्लूडी कमेटी द्वारा की जाने वाली जांच में फोटो लिए जाने तथा कार्रदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

 
इस दौरान अल्प संख्यक एवं मलिन बस्ती योजना के तहत तैयार प्रस्ताव पर इंटर लाकिंग सड़क, नाली निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद औरैया एवं अजीतमल आदि क्षेत्र के लिए 11 करोड़ के स्वीकृत प्रस्ताव को बैठक में पास किया गया।



जिलाधिकारी ने अछल्दा में निर्मित कराई गई 248 कांशीराम कालोनी के आवासों में मौजूद कमियों को शीघ्र ही दूर किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान रिक्शा योजना के अंतर्गत जांच के बाद 21 पात्र लाभार्थी पात्र पाए गए, जिन पर बैठक में अनुमोदन की मोहर लगाई गई।



इस दौरान बैठक में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, उपायुक्त उद्योग विभाग केसी दिवाकर, बीएसए राजेश श्रीवास, एलडीएम दूधनाथ, एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, पीओ डूडा अशोक कुमार सविता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed