फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The sword of ideas being pulled online

ऑनलाइन खिंच रही विचारों की तलवार

Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The sword of ideas being pulled online
बेला। सोशल मीडिया पर चुनावी जंग तेज है। आम मतदाता भी खुलकर अपने विचार रख रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पर राजनीतिक पोस्टों की बाढ़ सी आ गई है और उन पर हजारों कमेंट आ रहे हैं। कोई मौजूदा सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगा है तो कोई पिछली सरकारों के काम बता रहा है। पार्टियों की तरफ से जो भी पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। कुछ मिनटों में इन पोस्ट पर चुनावी अखाड़ा तैयार हो रहा है। लोकल ही नहीं बल्कि पार्टियों की तरफ से शेयर होने वाले पोस्ट पर भी मतदाता अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कई यूजर तो कटाक्ष करते हुए कार्टून शेयर कर रहे हैं।

कोई हिस्ट्रीशीटर को टिकट देने का मुद्दा उठा रहा है तो कोई पेपर लीक और परीक्षाएं निरस्त होने का दर्द बता रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की भड़काऊ पोस्टों और आपत्तिजनक टिप्पणी पर नजर है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल साइट्स पर नजर रखी जा रही है। शिकायतें भी दर्ज कराई जा रही हैं। अगर कोई यूजर भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसको ट्रेस कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed