{"_id":"a8d249da13b59a0169c7050deabb8ad0","slug":"the-storm-dropped-pole-hut-killed-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से झोपड़ी का खंभा गिरा, अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से झोपड़ी का खंभा गिरा, अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार देर रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ। सहार ब्लाक के जीवा सिरसानी के मजरा नरायनपुर में अधेड़ की झोपड़ी में सोते समय ईंट का खंभा गिरने से दब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
श्यामकिशोर (45) पुत्र सुल्तान सिंह अपनी टूटी झोपड़ी के अंदर लेटा था। जबकि पत्नी केतकी, पुत्र सोनू एवं मोनू के साथ झोपड़ी के बाहर लेटी थी। बीती देर रात आई तेज आंधी से झोपड़ी के चारों कोनों पर बने ईंटों के खंभे गिर गए। एक खंभा श्यामकिशोर के ऊपर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
श्यामकिशोर मूल रुप से रुदौली बिरिया भट्ठा औरैया का निवासी था। वह गांव के डीलर जमुनाप्रसाद का समधी था। काफी अरसे से गांव में ही झोपड़ी डालकर रह रहा था। बेला थानापुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मदद दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन