फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The sticks went in the dispute over the ride, two arrested

औरैयाः सवारी बैठाने के विवाद में चलीं लाठियां, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The sticks went in the dispute over the ride, two arrested
फोटो04एयूआरपी25 - मारपीट में घायल हुए नशेबाजों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में यमुना रोड पर नगर पालिका परिषद के नुमाइश मैदान पर संचालित टेंपो-ऑटो स्टैंड पर गुरुवार की शाम सवारियां बिठाने को लेकर हुए विवाद के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच नशेड़ियों ने सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को भी डंडे लगाए। इस दौरान दो-तीन लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से यमुना रोड पर बनवाया गया टेंपो-ऑटो स्टैंड नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब सवारियां बैठाने को लेकर नशे में धुत चार-पांच लोग आपस में डंडे चलाने लगे। यही नहीं नशेबाजों ने उधर से गुजर रहे राहगीरों पर भी डंडे बरसाए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। नशेबाज हाथों में डंडे लेकर इधर-उधर लोगों को दौड़ाने लगे।
विज्ञापन

स्टैंड संचालक सत्येंद्र उर्फ छोटू शुक्ला ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नशेबाजों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। लाठी-डंडे चलने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देख सभी इधर-उधर खिसक गए। जबकि दो नशेबाजों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दिन में पुलिस भी स्टैंड पर जाकर चेकिंग करेगी, जो भी नशे में पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed