{"_id":"68c458c340c446fb900b5152","slug":"the-retired-subedar-died-due-to-head-injury-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131412-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिर में चोट लगने से सेवानिवृत्त सूबेदार की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिर में चोट लगने से सेवानिवृत्त सूबेदार की हुई थी मौत
Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
अयाना। सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी बेटे ने कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने बाद में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी, हालांकि दो दिन बाद भी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
अयाना निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार रमेश चंद्र पाल (85) काे 10 सितंबर की शाम करीब छह बजे बेटे ने कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे पौत्र अंकित घायल बाबा को बाइक से सीएचसी ले जा रहा था तभी साइकिल सवार से टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार व बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरी बेटे मोती सागर ने जमीन के विवाद में टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आरोपी बेटे के तलाश में पुलिस टीम लगी थी। जिसे अभी तक नहीं पकड़ सकी। हालांकि आरोप लगाने वाले बेटे ने थाने में तहरीर नहीं दी है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।