फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The rain disaster for farmers

किसानों के लिए आफत बनी बारिश

Sun, 01 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The rain disaster for farmers

चौबीस घंटे के खराब मौसम के बाद शनिवार की रात शुरू हुई बारिश रविवार को पूरे दिन जारी रही। खरीफ फसली चक्र के नुकसान की मार झेल रहे  किसानों के चेहरों पर बारिश ने हवाइयां ला दी। बारिश से किसानों की आलू, चना, अरहर, सरसों आदि फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन

  शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल सूर्य को ढके रहे। रात होते होते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो रविवार को पूरे दिन जारी रहा। औरैया, अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, सहार भाग्यनगर और ऐरवाकटरा विकास खंडों में बारिश ने किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। बूंदाबांदी से केवल गेहूं की फसल को फायदा हुआ, जबकि आलू, अरहर और चने की फसल बरबाद हो गई है।
विज्ञापन

वहीं सरसों की फसलों भी बरबाद होने की संभावना हैं। बारिश से आलू में फंगस तो सरसों की फसल में माहू रोग लगने की संभावना बन गई है। आलू और मटर के किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि आलू और मटर की फसल में डाईथेनियम 45 या गंधक और तूतिया का मिश्रण का छिड़काव करें। इससे आलू में फंगस की समस्या समाप्त हो जाएगी। सरसों की फसल को माहू से बचाने के लिए विशेषज्ञों ने किसानों को हफ्ते में दो बार कोई भी कीटनाशक दवा छिड़कने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश पहले शुरू होती बीमा योजना- औरैया। हाल ही में कृषि मंत्रालय से शुरू की गई फसली बीमा योजना काश और पहले धरातल पर उतारी गई होती तो बारिस और ओलावृष्टि जैसी दैवीय आपदाओं से किसानों के नुकसान की भरपाई हो जाती। योजना का अधूरा क्रियांवयन जिले के किसानों को नुकसान की भरपाई के लाभ से वंचित कर रहा है।

बारिश आलू, अरहर व सरसों किसानों के लिए नुकसानदायक तो है। पर अब तक हुई बारिस से फसलों में कोई खास खराबी नहीं आएगी। घबराएं नहीं, बारिस से फसलों को होने वाले रोगों से बचाने पर समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते रहें।- डा. बनारसी यादव, उप कृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed