फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The procession went out with the Prophet -e - Mustafa Akidt

अकीदत के साथ निकला पैगंबर-ए-मुस्तफा का जुलूस

Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The procession went out with the Prophet -e - Mustafa Akidt

मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिन पर शहर में जोश के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिद्दत के साथ शिरकत की। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए।

विज्ञापन





पांच घंटे तक जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गंतव्य पर समाप्त हुआ। रास्ते में जगह-जगह हिंदू समुदाय के लोगों ने सम्मानित लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन



 
हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिन पर शहर में बड़ी शिद्दत, अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत शाह जमालशाह से हुई। यहां से जुलूस उठकर संजय गेट पहुंचा। जहां पर तकिया, बजरिया आदि मोहल्ला से आए जुलूस मिले। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ा। संजय गेट से जुलूस बजरिया, गुमटी, लेडीज मार्केट होते हुए सदर बाजार होमगंज पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस बीच जुलूस का कई जगह स्वागत किया गया। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया। यहां से जुलूस तहसील चौराहा होते हुए ट्रेजरी रोड, दिबियापुर रोड से सुभाष चौक पहुंचा। जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने शहर काजी आरिफ रहमानी व समुदाय के अन्य सम्मानित लोगों का स्वागत किया।



इससे पूर्व शहर काजी आरिफ रहमानी ने जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि इंसानियत को जिंदगी देने, कमजोरों का सहारा बनने, असहायों का हक दिलाने, विधवा महिलाओं का सहारा बनकर नवी 20 अप्रैल 5071 इस्वी 12 रवीउल अव्वल पीर के दिन इंसान की शक्ल में आज ही के दिन दुनियां में अवतरित हुए थे।



रहमते आलम रसूले किरदगार ने लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। पैगंबरे इस्लाम जिंदगी मानने वालों के लिए रोशनी की किरण हैं। हम सभी लोगों को इंसानियत के रास्ते पर चलते हुए सदैव लोगों की मदद करनी चाहिए।




इस्लाम ने भी यही फरमाया है कि जो दूसरे की मदद करता है। वह मेरी मदद का सदैव हकदार रहता है। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिन की सभी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed