फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The procession came Shankarji

निकली शंकर जी की बारात

Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The procession came Shankarji

श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में शहर में बैंडबाजों के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। इस दौरान बारात में भूत, बेताल, चुडै़ल, शनिचर व राहु के अलावा शंकर जी के विशेष गण रावण खास आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन



वहीं 14 रथों में सवार देवी- देवताओं की झांकियों ने बारात की रौनक में चार चांद लगा दिए। बारात का शुभारंभ पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डा. कमलेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


 
शहर में भगवान शंकर की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। फूलगंज मैदान से शुरू हुई बारात तहसील चौराहा, महावीरगंज, स्टेट बैंक के बगल वाली गली होते हुए दिबियापुर रोड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद बाजार ट्रेजरी होते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट फिर सुभाष चौक पहुंची, जहां से कानपुर रोड से होते हुए ब्रह्मनगर मोहल्ले पहुंची, जहां मोहल्ले के लोगों ने बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद इसके शिव बारात रोडवेज बस अड्डा रोड होते हुए जमालशाह फिर बक्सी जी का बाग होते हुए संजय गेट पहुंची।


रास्ते में बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। तत्पश्चात बारात बजरिया होते हुए रूहाई मोहाल पहुंची, जहां पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने भगवान शंकर सहित अन्य देवी देवताओं का पूजन कर व मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया।

 
बारात आगे बढ़ते हुए ब्लाक गेट पहुंची, फिर जेसीज चौराहा होते हुए कचहरी रोड मुड़ गई, जहां से बघाकटरा होते हुए वापस तहसील चौराहा पहुंची।


इस बीच कई स्थानों पर लोगों ने शर्बत व मिष्ठान वितरित कर व देवी देवताओं की झांकियों का तिलक कर स्वागत सत्कार किया। बारात पुन: होमगंज बाजार पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग बारात में शामिल रहे।


बारात में भगवान शंकर के गण शनिचर, राहु, भूत, बेताल के रूप में सजे कलाकार बारात का विशेष आकर्षण रहे। वहीं बारात में एक अलग ट्रैक्टर पर गर्जना करते चल रहे रावण ने अपने विशेष आदेशों से लोगों को हंसाया।


श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक वयोवृद्ध शंकर दयाल शुक्ला, अध्यक्ष आनंद दुबे एडवोकेट, महामंत्री अवधेश मिश्रा ने जनता से 10 अक्तूबर से होमगंज मैदान स्थित रामलीला मंडप में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान राम की लीलाओं का आनंद उठाने की अपील की है।


 

देवी के नौ रूपों से खिली बारात की शोभा- बारात में शामिल 14 रथों में नौ रथों पर देवी के शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी व सिद्धीदात्री के रूपों में सजी कन्याएं बारात की शोभा में चार चांद लगा रही थी, जबकि अन्य रथों पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, नारद बारात की रौनक बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed