{"_id":"125c190b22827dac6610db3e8b3acd54","slug":"the-prey-to-allaah-donet-to-all-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की इबादत में लगा दें जर्रा- जर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की इबादत में लगा दें जर्रा- जर्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद अनवर कुरैशी द्वारा प्रायोजित सामूहिक इफ्तार पार्टी में कस्बे के हिंदू एवं मुस्लिम लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, विधायक प्रदीप यादव सहित सपा के तमाम नेताओं एवं पत्रकारों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की।
विज्ञापन
फफूंद के राधा बल्लभ इंटर कालेज में आयोजित इफ्तार पार्टी में विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इफ्तार पार्टियों में सभी धर्मो के लोग बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह हमारी गंगा- यमुना संस्कृति का परिचायक है।
विज्ञापन
लखनऊ से आए रुस्तम फूड प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हाजी मोहम्मद सलीम ने कहा कि रमजान के यह अंतिम दस दिन जहन्नम की आग से निजात पाने के लिए है।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने मुस्लिमों से इफ्तार पार्टियों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन एवं रमजान के महीने में निर्धनों की सहायता एवं दिल से इबादत करने की अपील की।
विज्ञापन
इफ्तार पार्टियों को आपसी एकता मजबूत करने के लिए आवश्यक बताया। इफ्तार पार्टी के बाद नमाज अदा की गई, जिसमें मुल्क में अमन चैन व भाईचारा की दुआ मांगी गई।
इफ्तार पार्टी में सुधीव यादव, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सलीम खान, सपा जिला सचिव कमलेश यादव, सपा नेता दीपू यादव, गौरव यादव, सौरभ यादव, पप्पू यादव, सभासद लाला दिवाकर, अनवार खान, सलीम कुरैशी, अब्दुल बहाव, सुरेश चंद्र गुप्ता, हसन रजा, मोहम्मद राशिद, मोह्म्मद मुस्लिम खान मेव, इसरार, अमीन प्रमुख रहे।