{"_id":"698b8243bfd7986666009bf7","slug":"the-police-cleared-the-traffic-jam-and-got-the-ambulance-out-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139408-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस ने जाम खुलवाकर निकलवाई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस ने जाम खुलवाकर निकलवाई एंबुलेंस
Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22-जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। इसमें दो गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल जा रही थीं।
पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर एंबुलेंस का रास्ता दिया। भगत सिंह चौराहा पर दोपहर लगभग एक बजे जाम लग गया। फीडर रोड और दुर्गा मंदिर मार्ग पर भी वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसी दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई।
इसमें हरदू की दो गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया।
विज्ञापन
इस पर कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान, यातायात कर्मी और पुलिस बल मौके पर डटे रहे और लगातार प्रयास कर जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु चालू कराया।