फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The order to arrest booking incharge

बुकिंग इंचार्ज को गिरफ्तार करने का आदेश

Sun, 04 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 04 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The order to arrest booking incharge

झींझक रेलवे स्टेशन पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट की आमदनी में से छह लाख आठ हजार 188 रुपये के गबन के आरोपी बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह आदेश शनिवार को झींझक व फफूंद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मामले के विवेचक आरपीएफ इंस्पेक्टर को दिया।

विज्ञापन



 
शनिवार दोपहर 12 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल आईजी एनके सक्सेना ने पोस्ट का निरीक्षण किया। वह यहां आरपीएफ कर्मियों की समस्याओं से रूबरू हुए। आरपीएफ फफूंद के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार से उन्होंने झींझक रेलवे स्टेशन पर बुकिंग आमदनी में से छह लाख से अधिक के गबन के मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन



उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द संदिग्ध आरोपी झींझक के बुुकिंग इंचार्ज नवीन शुक्ला को गिरफ्तार किया जाए ताकि गबन के सभी रहस्यों पर से पर्दा उठ सके। इस दौरान फफूंद रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने में बैरक, लाकअप, आफिस आदि के स्थान की समस्या से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजी ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। दोपहर दो बजे फफूंद पहुंची कालका मेल से वापस इलाहाबाद चले गए।


इससे पहले वे झींझक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, वहां पर संबंधित कार्यालय में जाकर पड़ताल की। कानपुर के असिस्टेंट कमांडेंट शकील खान, आरपीएफ इंसपेक्टर वीरेंद्र कुमार, एसआई बबलू कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।


संदेह के आधार पर हुआ मुकदमा - दिबियापुर (औरैया)। आरपीएफ कानपुर के असिस्टेंट कमांडेंट शकील खान का कहना है कि अभी तक झींझक के बुकिंग इंचार्ज नवीन शुक्ला को गबन में संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक कि नवीन शुक्ला आकर अपना पक्ष नहीं रखते, तब तक पूरे मामले पर से पर्दा नहीं हट पाएगा।


नवीन शुक्ला पर संदेह का कारण केवल एक है कि वह बिना बताए दूसरी जगह चले गए। आरपीएफ में अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी वे सामने नहीं आ रहे हैं। सीएमआई इटावा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में भी नवीन शुक्ला पर संदेह जताया गया है। उनका मानना है कि इस गबन में किसी और का भी हाथ हो सकता है।


लोन अदा करने को कर सकता है गबन - दिबियापुर (औरैया)। आरपीएफ पुलिस में चर्चाओं के अनुसार झींझक बुकिंग इंचार्ज नवीन शुक्ला ने पांच-छह लाख रुपये लोन ले रखा है।


सेलरी के लगभग 34 हजार रुपये में से 20 हजार रुपये तो लोन की किश्त के रूप में कट जाते हैं। इसलिए नवीन शुक्ला पर गबन का संदेह और अधिक गहरा जाता है। आरपीएफ आईजी ने भी नवीन शुक्ला पर लोन होने की पुष्टि की है।


फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की आईजी ने ली जानकारी - दिबियापुर (औरैया)। भले ही फर्रुखाबाद आईजी एनके सक्सेना के क्षेत्र में न आता हो। इसके बावजूद फर्रुखाबाद में टाइम बम मिलने की जानकारी आईजी एनके सक्सेना लेते रहे।


उन्होंने जानकारी ली कि बम किस तकनीक का था, उसमें कौन का बारूद इस्तेमाल किया गया था। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि बम मिलने के बाद दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पर कोई विशेष सुरक्षा बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।



उन्होंने कहा कि आरपीएफ की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक पल सजगता से काम करे। इसके लिए अलग से कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही। प्रतिदिन आरपीएफ को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed