फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The news over the phone will win

फोन पर मिलेगी जीत की खबर

Tue, 17 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 17 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The news over the phone will win
ग्राम प्रधान और वीडीसी का चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को चुनावी परिणाम की सूचना एसएमएस के जरिए दी जाएगी। यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है। इस बावत आयोग की ओर से जिला निर्वाचन प्रशासन को आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। आयोग ने ग्राम पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करते समय दावेदारों के मोबाइल नंबर लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव-2015 में आयोग नेे पहली बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनावी नतीजों की सूचना दावेदारों को उनके मोबाइल पर एसएमस के जरिए भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके इसके लिए आयोग ने सभी जिलों को आदेश पत्र भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन प्रशासन को प्राप्त कराए गए पत्र में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी परिणामों की सूचना एसएमएस से भेजे जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए जिला निर्वाचन प्रशासन को ग्राम पंचायत चुनाव की नामांकन प्रकिया के दौरान दावेदारों के मोबाइल नंबर का डाटा एकत्रित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आयोग की ओर से एसएमएस के जरिए चुनावी परिणामों की सूचना उपलब्ध कराए जाने की सुविधा प्रावधान केवल विजयी प्रत्याशियों के लिए ही किया गया है। चुनाव में रनर व अन्य प्रत्याशियों को एसएमएस सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। आयोग की इस नई सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत चुनाव के दावेदारों को उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू करा दी है।

सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों, ब्लाकवार नामित सभी निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आयोग का आदेश पत्र जारी किया गया है। जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायत चुनाव में नामांकन के समय पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों से मोबाइल नंबर प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के विजई दावेदारों को आयोग एसएमएस भेजकर चुनावी परिणाम की जानकारी देगा। आयोग के इस आदेश के अनुरूप कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed