{"_id":"dc445d14127b1fb7f87dc7ccf50decbf","slug":"the-new-district-hospital-opd-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जिला अस्पताल में ओपीडी आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जिला अस्पताल में ओपीडी आज से
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल रविवार से चिचौली स्थित नए भवन में संचालित होगा। शहर स्थित अस्पताल अब सीएचसी के रूप में संचालित होगा। हालांकि शहर से आठ किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाने के लिए मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।
नए जिला अस्पताल की शुरूआत पहले ही की जा चुकी है। अभी तक ओपीडी सीएचसी औरैया में ही संचालित हो रही थी, लेकिन 10 जनवरी से ओपीडी जिला अस्पताल में ही संचालित होगी। शनिवार को सीएचसी में सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने ओपीडी चिचौली स्थित जिला अस्पताल में संचालित होने की सूची चस्पा करा दी।
शनिवार को ही सीएचसी में ताला लटका दिया गया। नए जिला अस्पताल की सौगात के साथ शहरवासियों के सामने एक बड़ी समस्या भी समाने आई है। जिला अस्पताल शहर से आठ किलोमीटर दूर हो जाने से शहर के मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिचौली गांव में आसपास कोई मेडिकल स्टोर न होने से मरीजों को दवा लेने के लिए या तो औरैया आना पड़ेगा या फिर दिबियापुर।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों की होगी बल्ले-बल्ले
औरैया। जिला अस्पताल रविवार से शहर से आठ किलोमीटर दूर पहुंच जाएगा। ऐसे में मरीजों को इमरजेंसी में निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ेगी। चिचौली के पास जिला अस्पताल चले जाने से निजी अस्पताल के संचालकों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं सीएचसी में डाक्टरों की कमी होने के कारण भी लोगों को निजी अस्पताल में जाना पड़ेगा। बताते चलें कि औरैया सीएचसी में प्रतिदिन 300 से लेकर 400 मरीज आते हैं। ऐसे में जब जिला अस्पताल आठ किलो मीटर हो जाएगा तो शहर के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।