{"_id":"68c30bce69806c1c010bdf55","slug":"the-missing-girls-had-gone-for-khatushyam-darshan-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131355-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खाटूश्याम दर्शन के लिए निकली थीं लापता छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खाटूश्याम दर्शन के लिए निकली थीं लापता छात्राएं
Thu, 11 Sep 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। लापता छात्राओं को पुलिस ने इटावा से खोज निकाला। पूछताछ में छात्राओं ने खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने की बात बताई। पुलिस ने तीनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली के अलग-अलग गांव की रहने वाली छात्राएं बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। पुलिस के मुताबिक तीनों एक ही काॅलेज की कक्षा आठ की छात्राएं हैं। दो छात्रों की 14 व एक की 13 वर्ष उम्र है। तीनों सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकली थी लेकिन वो कॉलेज गई नहीं। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। तीनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में परिजन कोतवाली गए और मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई। खोजबीन के दौरान इटावा पुलिस ने तीनों के रेलवे स्टेशन के पास होने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को देर रात कोतवाली लेकर आई। गुरुवार को छात्राओं का सीएचसी में मेडिकल कराया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि छात्राओं ने खाटूश्याम जाने की बात कही है। वह पहले फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन से आगरा गई। इसके बाद तीनों वापस इटावा आई थी। तीनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)