फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The lintel collapsed as soon as the formwork was removed; fortunately, there were no casualties.

Auraiya News: शटरिंग खोलते ही ढहा लिंटर, जनहानि नहीं

Tue, 06 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The lintel collapsed as soon as the formwork was removed; fortunately, there were no casualties.
अयाना। भौंतापुर में रविवार को शटरिंग खोलने के दौरान पूरा लिंटर ढह गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई नहीं था। मकान मालिक ने दुकानदार पर घटिया निर्माण सामग्री देने का आरोप लगाया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियर ने जांच की, सामने आया कि लिंटर में कम सीमेंट का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भौंतापुर निवासी रजनीकांत कुशवाहा ने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर लिंटर नहीं पड़ा था। करीब 15 दिन पहले उसने मुरादगंज स्थित एक दुकान से सीमेंट, मौरंग व अन्य सामग्री खरीद कर लिंटर डलवाया था। रविवार को शटरिंग कारीगर शटरिंग खोल रहे थे। इस दौरान पूरा लिंटर ढह गया। गनीमत रही इस दौरान वहां कोई नहीं था। आरोप लगाया कि दुकानदार ने घटिया सामग्री दी, जिससे लिंटर ढह गया। दुकानदार ने आरोपों को निराधार बताया। संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि गृहस्वामी ने लिंटर निर्माण में मानक के अनुरूप सीमेंट का प्रयोग नहीं किया था। सीमेंट कम डालने की वजह से लिंटर गिरा है। थानाध्यक्ष ने जयप्रकाश पाल ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed