फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The lawyers of the Revenue and District Judge continue their strike.

Auraiya News: राजस्व व जिला जजी के वकीलों की हड़ताल जारी

Wed, 20 May 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The lawyers of the Revenue and District Judge continue their strike.
औरैया। लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को औरैया के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा बीती 11 मई से राजस्व अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक एसडीएम को नहीं हटाया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय, महामंत्री हरिभानु अवस्थी के अलावा कृष्णचंद्र सक्सेना, बलराम सिंह राजपूत, सूर्यांश दीक्षित, अनुराग अवस्थी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जिला जजी में हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में करीब 240 चैंबर ध्वस्त किए जाने से नाराज वकीलों ने सुबह कचहरी परिसर से लेकर जेसीज चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किया। प्रदर्शन में अध्यक्ष इंद्रपाल भदौरिया, महामंत्री अजय पाल, पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे, अभिषेक शुक्ला समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कार्रवाई के विरोध में कार्य बहिष्कार
बिधूना। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल कुमार तिवारी ने बैठक कर लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध करते हुए लखनऊ के अधिवक्ताओं के समर्थन में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बिधूना तहसील परिसर में अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे और बार पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed