फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The land mafia did the plotting by telling crores of government land as their own

करोड़ों की बेशकीमती सरकारी जमीन में कब्जे पर चला बुलडोजर

Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The land mafia did the plotting by telling crores of government land as their own
मौके पर मौजूद तहसीलदार रनवीर सिंह एवं आला अधिकारी - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। नगर से सटी ग्राम पंचायत सेहुद में एक बार फिर सरकारी जमीन पर बुलडोजर चला। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करोड़ों की सरकारी बेशकीमती भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस सरकारी जमीन को भूमाफिया ने अपनी बताकर प्लाटिंग कर दी थी। सख्ती देख कोई भी कब्जाधारक विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेहुद स्थित औरैया-दिबियापुर मार्ग के पास मंगलपुर रजबहे के किनारे ऊसर के नाम पर दर्ज सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर प्लाटिंग की थी। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी। गुरुवार को तहसीलदार रनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां गाटा संख्या 1065 ऊसर के नाम दर्ज 1620 वर्गमीटर जमीन पर प्लाटों में भरी गई नींव को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार पवन कुमार, राजस्व निरीक्षक अंचित मिश्रा, लेखपाल जयप्रताप सिंह समेत खासी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। तहसीलदार रनवीर सिंह ने बताया कि आगे भी सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों सेहुद ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन गाटा संख्या 472 से भी अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया था। लेखपाल की तहरीर पर भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। प्रशासन के इस अभियान से भूमाफियां में हड़कंप मचा है।

प्लाटों की नींव तोड़ती जेसीबी। संवाद

प्लाटों की नींव तोड़ती जेसीबी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed