{"_id":"6a3981bbedf62659d6063f04","slug":"the-jyoti-kalash-yatra-was-sent-off-after-lighting-lamps-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147011-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दीप जलाकर ज्योति कलश यात्रा को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दीप जलाकर ज्योति कलश यात्रा को दी विदाई
Tue, 23 Jun 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो -21- मंदिर परिसर में दीप जलाते भक्त। संवाद
अजीतमल। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली अखिल विश्व गायत्री ज्योति कलश यात्रा रविवार रात ग्राम मोहारी स्थित मां गायत्री मंदिर पहुंची।
इस अवसर पर देर रात दीप यज्ञ एवं ज्योति कलश यात्रा के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर जयघोष और भजनों के बीच यात्रा को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य घर-घर आध्यात्मिक संदेश पहुंचाना है।
इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता, प्रदीप अवस्थी, धीरज मिश्रा, यशवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, राजीव, अवध नारायन दुबे, सुधा त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी सहित गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।