फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The irrigation department pasted a notice to vacate the land

Auraiya News: सिंचाई विभाग ने जमीन से कब्जा हटाने के लिए चस्पा की नोटिस

Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The irrigation department pasted a notice to vacate the land
फोटो 28 एयूआरपी 15 मकान पर नोटिस चस्पा करता कर्मी। संवाद
दिबियापुर। नहर बाजार में सिंचाई विभाग ने अवैध अतिक्रमणकारियों के मकान व दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दी। इससे वहां पर खलबली मच गई। नोटिस के जरिए भवन स्वामियों को 15 दिन में सामान हटाने की मोहलत दी है। साथ ही 11 सितंबर तक भवन स्वामियों को जमीन दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने को भी कहा है। ऐसे में अब यहां के लोगों को नए ठिकाने की व्यवस्था करने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

नहर बाजार में पुल के दोनों ओर पूर्वी तरफ अवैध कब्जे हैं। इससे वहां पर जाम की समस्या रहती है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बावजूद कब्जेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में कुछ लोग कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इस पर जुलाई 2024 में सिंचाई विभाग ने करीब साठ मकान और दुकानों को जमींदोज किए थे। दर्जनों लोग आज भी वहां पर रह रहे हैं। कोर्ट में वाद दायर होने की वजह से अब विभाग को इसमें जवाब देना है।
विज्ञापन

इसे लेकर सिंचाई विभाग ने भूमि से अनाधिकृत कब्जे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा होने के बाद गुरुवार को कई लोग अपने बचाव में दस्तावेजों को खोजते नजर आए। यही नहीं अब एक बार फिर से नहर बाजार के लोगों को अपने आशियाने और कारोबार की चिंता सताने लगी है। उधर, सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह ने जारी नोटिस में कहा कि जिन भवन स्वामियों के पास दस्तावेज हैं, वो 11 सितंबर सुबह 11 बजे सिंचाई कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गरीबों को उजाड़ने का प्रयास गलत
नहर बाजार में नोटिस चस्पा होने पर विधायक प्रदीप यादव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब नहर पर नया पुल भी बन गया है। ऐसे में किसी को विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। वह पीड़ितों की मदद को तैयार हैं और 11 सितंबर को प्रभावित लोगों के साथ सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मिलेंगे।



----

पीडब्ल्यूडी भी कर रहा नोटिस चस्पा

फोटो 28 एयूआरपी 15 मकान पर नोटिस चस्पा करता कर्मी। संवाद
दिबियापुर। सिंचाई विभाग की नोटिस चस्पा होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने भी बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने को कमर कस ली है। बुधवार रात से राठौर की पुलिया बेला रोड से लेकर औरैया रोड तक अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिए हैं। गुरुवार तक 150 नोटिस चस्पा हो चुके थे। सभी को 12 सितंबर तक कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी पीडब्लूडी की ओर से 27 फरवरी 2024 को बिलरायां पनवाड़ी मार्ग की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे लेकिन अब तक मार्ग की सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि लगभग 300 मकान इस दायरे में आ रहे हैं। जो विभाग की जमीन घेरकर मकान व दुकान बनाए हुए हैं। सभी को नोटिस चस्पा कर 12 सितंबर तक हटाने की मोहलत दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed