{"_id":"67476160c56ab6d9020ed2c7","slug":"the-incident-of-carrying-chain-and-mangalsutra-turned-out-to-be-false-auraiya-news-c-211-1-aur1002-119309-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चेन व मंगलसूत्र ले जाने की घटना निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चेन व मंगलसूत्र ले जाने की घटना निकली झूठी
विज्ञापन
बिधूना। सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर लाइन में आगे आकर लगने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुई मारपीट में पीड़ित पक्ष की ओर से मंगलसूत्र व चेन छीन ले जाने का आरोप पुलिस की जांच में झूठा निकला है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को आरोप लगाने वाले युवक की ओर से चेन उतारकर पत्नी को देता दिखाई दे रहा है।
मैनपुरी जनपद के किशनी थाना के गांव समायन कटरा नगला निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पंप पर सीएनजी डलवाने के दौरान हुए झगड़े में दूसरी कार सवार लोगों पर मारपीट करने व बहन अनीता का मंगल सूत्र व उसकी चेन छीनकर ले जाने का आरोप लगाया था।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज में आरोप लगाने वाला युवक घटना के दौरान अपने गले से चेन उतारकर पत्नी को देता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि महज पंप पर सीएनजी डलवाने के दौरान मारपीट की घटना है।