{"_id":"2207479f54dc0ff7259703cd474b715c","slug":"the-first-phase-of-polling-today-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का मतदान आज
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार को सहार एवं भाग्यनगर ब्लाक के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शुक्रवार सुबह से ब्लाक भाग्यनगर एवं ब्लाक सहार के ढाई लाख मतदाता मतदान करेंगे। जीजीआईसी दिबियापुर स्थित ब्लाक भाग्यनगर के केंद्र पर पूरे दिन वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
पहले चरण में ब्लाक भाग्यनगर एवं ब्लाक सहार में शुक्रवार नौ अक्तूबर को मतदान होना है। भाग्यनगर ब्लाक के 190 बूथों पर मतदान होगा। इन 190 बूथों को 18 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
दो जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। गुरुवार को एक आरओ एवं नौ एआरओ के निर्देशन में पोलिंग पार्टियां मतपत्रों एवं मतपेटिकाओं के साथ वितरित की गईं।
ब्लाक भाग्यनगर के 1.25 लाख मतदाता बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ब्लाक भाग्यनगर में एक बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है।
विज्ञापन
इधर, सहार ब्लाक के मतदान कर्मी स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से बूथ को रवाना हुए। 196 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 16 सेक्टरों में बंटे ब्लाक सहार में दो जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे।
पोलिंग पार्टियों को एक आरओ एवं नौ एआरओ के निर्देशन में रवाना किया गया। ब्लाक सहार में 1.25 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सहार में भी एक बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
दिबियापुर स्थित जीजीआईसी पर चुनाव प्रेक्षक शैलेंद्र चौधरी, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम एके सिंह, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ औरैया सुभाष खत्री, सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा पुलिस, थानाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।