{"_id":"693337769916d8952f001703","slug":"the-father-also-died-on-the-fifth-day-after-the-death-of-his-only-son-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135557-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इकलौते बेटे की मौत के पांचवें दिन पिता ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इकलौते बेटे की मौत के पांचवें दिन पिता ने भी दम तोड़ा
Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो-5-श्यामवीर का फाइल फोटो
एरवाकटरा। करंट की चपेट में आए इकलौते बेटे की मौत के पांचवें दिन पिता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच दिन में पिता-पुत्र की मौत से परिजन बेहाल हैं। करंट लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
थाना क्षेत्र के गांव कुचैला निवासी श्यामवीर (45) के मकान के ऊपर श्रीराधाकृष्ण का मंदिर है। उसमें प्लास्टर का काम चल रहा है। रविवार सुबह श्यामवीर, बेटे ऋतिक (2) को गोद में लेकर छत पर गए थे। इसी दौरान मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने इकलौते बेटे को मृत घोषित कर दिया था, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिता को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के चार बजे पिता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच दिन के अंदर पिता-पुत्र की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना, दादी हरिप्यारी, बहन सुभि का रो-रोकर बुरा हाल है।