फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fast will continue till the stoppage of trains

औरैयाः ट्रेनों का ठहराव होने तक जारी रहेगा अनशन

Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The fast will continue till the stoppage of trains
अनशन स्थल पर बैठे श्रीकृष्ण पिछड़ा व अन्य समाजसेवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में चल रहा आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारी श्रीकृष्ण पिछड़ा के नेतृत्व में स्थानीय लोग अनशन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान कैंडल मार्च निकालने के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में पांच सितंबर को श्रीकृष्ण पिछड़ा ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अनशन शुरू किया था। यह अनशन शनिवार को भी अनवरत जारी रहा। अनशन में कस्बे के कई संगठनों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार शाम अनशन स्थल पहुंचे नायब तहसीलदार पवन कुमार ने अनशनकारियों से उनकी मांगें सुनकर ज्ञापन लिया। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक ट्रेनों का ठहराव नहीं हो जाता है, तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान महेश चंद्र पांडेय, अन्नू पाल, विपिन गुप्ता, श्रीनिवास पोरवाल, अश्वनी शर्मा, राघव मिश्रा, राजेंद्र पोरवाल, धर्मपाल सेंगर, शिवम, अनिल पोरवाल, धीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed