{"_id":"5ede77bf8ebc3e9079600a8e","slug":"the-exercise-to-build-a-temporary-jail-started-in-the-district-auraiya-news-knp564465943","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा जेल भेजे जाने से पहले अस्थायी जेल में रखे जाएंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा जेल भेजे जाने से पहले अस्थायी जेल में रखे जाएंगे कैदी
विज्ञापन
जिले में अस्थायी जेल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते बंदियों को इटावा जिला जेल भेजे जाने से पहले उन्हें यहां बनाई जा रही अस्थायी जेल में रखा जाएगा।
शासन से निर्देश मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अस्थायी जेल के लिए जगह चिंह्ति करने में जुट गए हैं।
प्रदेश सरकार ने जेल प्रशासन व बंदियों को कोरोना महामारी की चपेट में आने से बचाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत इटावा जिला जेल भेजे जाने से पहले सभी बंदियों को अस्थायी जेल में रखा जाएगा।
यहां पर उनके सैंपल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें इटावा जिला जेल भेजा जाएगा।
इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया की शासन से निर्देश आने के बाद उन्होंने अस्थायी जेल बनाने के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया है।
जल्द ही स्थान चिंह्ति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन से जो दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।