{"_id":"6a0a1158bfeac1d5a700e239","slug":"the-district-ranks-second-in-the-state-in-self-census-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145077-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्वगणना में प्रदेश में जिले का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्वगणना में प्रदेश में जिले का दूसरा स्थान
Mon, 18 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
औरैया। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में रविवार को जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण के पहले 21 मई तक जनपद में चल रहे स्व गणना अभियान की समीक्षा की गई।
ॉइसमें प्रदेश स्तर पर जिले के दूसरे स्थान पर होने की बात सामने आई। वहीं अधिकारियों ने शेष बचे चार दिनों में प्रदेश स्तर पर अव्वल आने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने जनगणना के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों का परिणाम है कि जनपद स्व गणना में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। अभी और मेहनत करनी है, जिससे जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा की जा रही स्व गणना का लाभ तभी मिलेगा जब उसे लिपिबद्ध कर संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराया जाए। वो उस विवरण के आधार पर उस मकान के विवरण का सत्यापन करते हुए जनगणना के तहत मकान की गणना और सूचीकरण का कार्य पूरा करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, बीएसए संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)