फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The death of a teenager due to current, uproar

औरैयाः करंट से किशोर की मौत, हंगामा

Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The death of a teenager due to current, uproar
अर्पित की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया/फफूंद। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर नगला पाठक में करंट की चपेट में आने से खेल रहे किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आठ घंटे शव गांव में रख कर हंगामा किया और बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने के बाद रात आठ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

विजयपुर नगला पाठक निवासी अर्पित उर्फ भोले (15) पुत्र विश्वनाथ सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने खेतों के पास खेल रहा था। इस दौरान पप्पू पाल के खेतों के चारों तरफ अन्ना मवेशियों से बचने के लिए लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। बताते हैं कि शनिवार सुबह 11 हजार बिजली लाइन का तार टूटकर पप्पू पाल के खेत में लगे कंटीले तारों पर गिर गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन

करंट लगने पर भाई को तड़पता देख साथ खेल रहे छोटे भाई अंकुश ने भाग कर परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों ने बिजली केंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। परिजन अर्पित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया था, सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने उसे नहीं हटवाया। जिससे यह हादसा हुआ है। स्थिति बिगड़ते देख सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को सूचना दी गई। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी होते ही ट्रेनी सीओ भरत पासवान भी मौके पर पहुंच गए। रात आठ बजे के करीब शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चेत जाता बिजली विभाग तो न होता हादसा
गांव निवासी गोविंद शिव ने बताया कि शनिवार सुबह 11 हजार बिजली लाइन का तार टूटकर पप्पू पाल के खेत में लगे कंटीले तारों पर गिर गया। इस पर उसने संबंधित क्षेत्र के जेई व लाइन मैन को फोन कर दो बार सूचना दी गई। इसके बाद भी लाइनमैन ने तार नहीं जोड़ा और न ही आपूर्ति ही बंद कराई। यदि बिजली जेई व कर्मचारी समय से आपूर्ति बंद करा देते तो किशोर की जान न जाती। कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 किशोर की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

किशोर की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

घटना स्थल पर आक्रोशित परिजनों को समझाते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव। संवाद

घटना स्थल पर आक्रोशित परिजनों को समझाते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed