{"_id":"5877c9ca4f1c1b1729bab57e","slug":"the-death-of-a-father-and-son-from-the-collision-of-road-roller","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड रोलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड रोलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
घटना की बाबत जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सहायल- दिबियापुर मार्ग पर ग्राम बादशाहपुर छौंक मोड़ के पास रोड रोलर की चपेट में आने से साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहायल थाना के पूर्वा नेहचंद्र पूराकलां निवासी छोटे सिंह (45) अपने बेटे शिवा उर्फ सूरज (10) व पारिवारिक भाई जगत सिंह के साथ दो दिन पहले सेनपुर गांव निवासी बहन के घर गए थे। गुरुवार दोपहर एक साइकिल से छोटे सिंह व सूरज, दूसरी साइकिल से जगत सिंह अपने घर लौट रहे थे।
वे दिबियापुर- सहायल रोड पर बादशाहपुर छौंक मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे रोड रोलर ने छोटे सिंह की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे छोटे सिंह व सूरज साइकिल लेकर गिर पड़े। रोलर उन पर चढ़ गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान जगत सिंह भी चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जगत सिंह के अनुसार वे सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से बेकाबू रोलर उसके भाई व भतीजे पर चढ़ गया। परिजनों के अनुसार छोटे सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह पिछले सप्ताह छुट्टी लेकर घर आया था और सेनपुर स्थित बहन के घर गया था।