{"_id":"5fde46c88ebc3e3c9114ace2","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-hanging-from-the-tree-auraiya-news-knp6009452119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक का शव पेड से मिला लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक का शव पेड से मिला लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक का शव शनिवार को किशनी मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास एक प्लॉट में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली में दर्ज करवाई थी। शव का एक कान कटा होने से परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की।
कस्बे के गांधी नगर निवासी शिवम उर्फ शिवा (25) पुत्र दयाराम कश्यप नौ दिनों से घर से गायब था। इसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली में की थी। शनिवार को युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। प्लाट में लकड़ी लेने गए लड़कों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी की फोटो से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पत्नी पल्लवी से विवाद होने के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही। मृतक का एक कान गायब होने पर पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की बात कही। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों के सामने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की बात कही। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था
मृतक की माता प्रभा, पिता दयाराम व भाई मंथन ने बताया कि शिवम चाउमीन व टिक्की का ठेला लगाता था। इसकी शादी 29 फरवरी 2020 को इटावा के भरथना चौराहे निवासी पल्लवी पुत्री सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी 10 दिसंबर को अपने मामा के साथ माइके चली गई। इससे नाराज शिवम 11 दिसंबर को दिन में 2:30 बजे घर से चला गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 दिसंबर को कोतवाली में दर्ज करवाई है। घर से जाने के बाद से शिवम का बराबर फोन बंद जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद भी मृतक के ससुराल से कोई नहीं आया है।