फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The crowd had a Friadion mirror Day

आइना दिवस में दिखी फरियादियों की भीड़

Mon, 09 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 09 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The crowd had a Friadion mirror Day

कोतवाली अजीतमल में सीओ रमेश भारतीय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने तीन दिन के अंदर डग्गामार वाहनाें द्वारा चौराहों पर लगाए जा रहे जाम से निपटने के आदेश दिए।

विज्ञापन

 

आईना दिवस में नगर पंचायत चेयरमैन अशोक चक से बातकर फफूंद रोड बाबरपुर में दुकानदाराें द्वारा किए गए अतिक्रमण से निपटने की रूपरेखा तैयार की।

विज्ञापन


रहमापुर निवासिनी कुसुमलता ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आज तक  सुनवाई नहीं हुई है। सीओ ने संबंधित चौकी प्रभारी को बुलाकर फटकार लगाई। कृपालपुर निवासी मुुलायम सिंह ने मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांधीनगर की सभासद उर्मिला देवी ने बार-बार नाली तोड़ देने की शिकायत की। सभासद दीपक सिसौदिया द्वारा डग्गामार वाहनाें द्वारा लगाए जा रहे जाम तथा फफूंद रोड बाबरपुर में दुकानदाराें द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की।

इस अवसर पर प्रभारी कोतवाल राजा दिनेश सिंह, चेयरमैन अशोक चक, कस्बा इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद, रतन सिंह, प्रधान संतोष सिंह, शिवस्वरूप, विश्राम सिंह, निहाल सिंह, सभासद राहुल सिंह, संजीव कुमार, दीपक, सत्यप्रकाश, दारा सिंह आदि सैकड़ाें लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed