फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The crossing remained closed for one and a half hours, jammed

डेढ़ घंटे बंद रही क्रासिंग, लगा जाम

Tue, 24 May 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
The crossing remained closed for one and a half hours, jammed
पूर्वी क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। औरैया-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग ट्रेनों के गुजरने के कारण सुबह 11:30 बजे बंद कर दी गई। इस बीच एक के बाद एक ट्रेन गुजरती रही, इसकी वजह से डेढ़ बजे तक क्रासिंग बंद रही। इससे सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम में फंस कर परेशान होते रहे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब अप और डाउन के ट्रेनें गुजरने के कारण स्टेशन से क्रासिंग बंद कर दी गई। इस बीच औरैया और रसूलाबाद जाने वाले वाहन क्रासिंग की दोनों ओर खड़े रहे। कुछ दोपहिया वाहन सवार फाटक के नीचे से निकलते रहे। इधर एक के बाद एकट्रेनें गुजरने से क्रासिंग दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रही।
विज्ञापन

इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों जाम लग गया। क्रासिंग खुलते ही जल्दी में निकलने को लेकर अफरातफरी मच गई, जिससे जाम बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह वाहन हटवाकर यातायात सामान्य कराया। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया ट्रेनों के आवागमन ज्यादा होने से क्रासिंग बंद रही। इससे डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed