{"_id":"7b8c134d113865398157d43a9db4f575","slug":"the-congressman-atteck-to-centre-goverment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर कांग्रेसियों ने किए कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पर कांग्रेसियों ने किए कटाक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के जन विरोधी कार्यो से नाराज कांग्रेसियों ने बैठक कर किसान जागरण पदयात्रा निकालने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्य योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में किसानों की दुर्गति हो रही है। फसल के नष्ट होने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकारें उन्हें फसल का वाजिब मुआवजा तक नहीं दे रही हैं। ऐसी सरकारों को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के जन विरोधी कार्यों से आमजन को अवगत कराने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर किसान जागृत पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। औरैया विधानसभा की पद यात्रा नौ-10 अप्रैल, दिबियापुर विधानसभा की पद यात्रा 12-13 अप्रैल तथा बिधूना विधानसभा में यह कार्यक्रम 14-15 अप्रैल को किया जाना सुनिश्चित किया गया।
दीक्षित ने कांग्रेसजनों से 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में तय किया गया कि भूमि अधिग्रहण कानून को उसके मूल रूप में ही स्वीकार किया जाएगा। साथ ही किसान व मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों पर अनवरत संघर्ष किया जाएगा।
बैठक में ओंकार सिंह यादव, रामबाबू बाजपेई, कुदरत उल्ला खां, आशाराम दुबे, सत्य नारायण पांडेय, धीरेंद्र गुप्ता, रामू पेंटर, राधाकृष्ण चतुर्वेदी, राधाकांत तिवारी, पुनीत शुक्ला, शिवराम सोनी, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अहसान मोहम्मद, सिपाही लाल निषाद, उदय प्रताप जादौन, उमेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।