{"_id":"2a0debf81b1507a447916cc1244310a4","slug":"the-competition-was-played-in-unison-rhythm-confluence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में गूंजा सुर ताल का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में गूंजा सुर ताल का संगम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरदोत्सव प्रदर्शनी में रविवार को नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में सुर, लय और ताल से गीत गाकर श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साज के साथ थिरकते हुए रूपाली ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की गायन विधा में अंशिका प्रथम तो कंचन को नृत्य में प्रथम विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने किया। यादव ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती उन्हें, तराशने की जिम्मेदारी हम सबकी है। ऐसे मंच प्रतिभागियों को तरक्की की ओर ले जाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में- मेरे सिर पर दुपट्टा मेरे प्यार का... गीत पर बेहतर नृत्य कर कंचन वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर- आजा नचले गीत... पर आन्या गुप्ता रहीं। इक राधा एक मीरा... पर नृत्य करते हुए अंशिका विश्नोई को तीसरे स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में राधा नाचेगी... पर रुपाली तोमर ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर यश चौधरी तो ये गलियां ये चौबारा... पर नृत्य करते हुए कीर्ति सेंगर तीसरे स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग गायन प्रतियोगिता में अब कहां दिल के.. गीत गाकर अंशिका ने पहला, ऋतु आ गई रे, ऋतु छा गई रे गीत गाकर देवांश द्विवेदी ने दूसरा तो मेरे मेहबूब कयामत होगी.. गीत गाकर पुष्पेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन सीनियर वर्ग में तुम्हीं मेरे मंदिर तुम्ही मेरी पूजा... गीत गाकर श्वेता त्रिपाठी अव्वल रहीं।
दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुझे... गाकर राजनायक दूसरे व ये बेटियां बोल रहीं हैं... गीत गायन में कीर्ति सेंगर तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में ज्ञान सक्सेना व गुरु प्रताप सिंह थे। इस मौके पर सपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन धर्मेश दुबे, कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता, सभासद नरेंद्र कठेरिया, रामआसरे गुप्ता मौजूद रहे।