फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The company will be 42 paramilitary security force

42 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल देंगे सुरक्षा

Fri, 17 Feb 2017 11:29 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 17 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The company will be 42 paramilitary security force
मतदान सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते डीएम के बालाजी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली। मतदान केंद्रों व अन्य स्थानों पर लगने वाले अर्द्ध सैनिक बल व अन्य मजिस्ट्रेटों की टीमों को डीएम व प्रेक्षक ने संबोधित किया। उन्हें निर्देशित किया कि वह मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षा प्रदान करें। चुनाव के दौरान जिले में 42 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में 19 फरवरी को मतदान के लिए 42 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 3000 कांस्टेबिल, 2500 होमगार्ड और 300 सब इंस्पेक्टर व 150 हेड कांस्टेबिल वोटरों को सुरक्षा प्रदान करेंगे। शुक्रवार को डीएम के बालाजी और प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अर्द्ध सैनिक बल व अन्य पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान कराने में सभी अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें। केंद्र पर कोई बाहरी व्यक्ति घूमते हुये नजर नहीं आना चाहिये। वहीं केंद्र से 200 मीटर तक किसी राजनीतिक दल का प्रचार भी नहीं दिखाई देना चाहिये। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन आदि लेकर नहीं जायेगा। कोई भी मतदान कर्मी किसी राजनीतिक दल या फिर प्रत्याशी का खाना नहीं लेगा। सभी का खाना संबंधित मतदान केंद्र पर बनेगा।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी ईवीएम की सुरक्षा हर हाल मेें करेंगे। एसपी ने कहा कि मतदान केंद्र के बाहर अगर कोई झगड़ा होता है तो वह मतदान केंद्र और ईवीएम मशीन छोड़कर नहीं जायेगा। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दी जाए। मतदान केंद्र पर आने वाले वीआईपी की फोर्स 200 मीटर दूर रहेगी। कहा कि मतदान केंद्र पर वोट डालने आने वालों को शांति से मतदान कराया जाये। इस मौके पर एडीएम, सीडीओ, एएसपी, सीओ आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed