फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cause of the crash hightension

हाईटेंशन बनी हादसे का सबब

Fri, 31 Jul 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 31 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The cause of the crash hightension

विद्युत अधिकारियों की लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन से छू रही पेड़ों की डालियां किसी बड़ी घटना को दावत देते दिख रही हैं। हालत यह है कि बरसात के दौरान डालियों से छूती लाइनों से निकलती चिंगारियां आम उपभोक्ताओं को दहशतजदां किए हैं। बावजूद इसके विद्युत अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

विज्ञापन



 
विद्युत आपूर्ति को असैनी से शहर में आई 33 हजार केवीए की विद्युत सब स्टेशन पहुंची लाइन से निकली 11 हजार केवीए की लाइन शहर में जगह-जगह बिछी हुई है।


खास बात यह है कि शहर में निकली यह लाइनें जगह-जगह पेड़ों की डालियों से सटकर निकली हुई है। इसके चलते आए दिन लोगों के सामने समस्याएं पैदा हो रही हैं।


हालत यह है बरसात के दिनों में यह स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। पानी के संपर्क में आने पर लाइन से छूती डालियां चिंगारियां छोड़ने लगती है, जिससे आम उपभोक्ता डरे-सहमे रहते हैं। बावजूद इसके विद्युत अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



 
इस संबंध में व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, विपिन मित्तल, सतीश वर्मा, श्रीराम पुरवार ने बताया कि विद्युत अधिकारियों से इस बाबत कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में व्यापारी नेताओं ने अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता से मिलकर पेड़ों की डालियों से छू रही लाइनों को कटवाए जाने की मांग की है।


पेड़ों से छू रही हाईटेंशन लाइन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी कर शहर का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद डालियों को कटवाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। केबी गुप्ता,  अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed