फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The car was brought after booking, police are looking for clues

बुकिंग कराकर लाई गई थी कार, पुलिस तलाश रही सुराग

Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The car was brought after booking, police are looking for clues
फोटो-24एयूआपी-49 मृतक मुकेश का फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या कर फेंके गए युवक और युवती के शव के मामले में पुलिस तरह-तरह की अटकलें लगा रही है। पुलिस की जांच में एक बात तो साफ है कि मृतक मुकेश की कार बुकिंग कर लाई गई थी। मुकेश के परिजन देर रात औरैया पहुंचे। जहां पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों ने मृतक की शादी न होने की बात बताई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि गुरुग्राम से मुकेश की कार को कानपुर के लिए बुक किया गया था। गुरुवार रात करीब नौ बजकर 55 मिनट पर कार अजीतमल के अनंतराम टोल से होकर गुजरी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि घटनास्थल पर मिली कार में पीछे की सीट पर कुछ लोग सवार हैं।
विज्ञापन

इधर देर शाम पहुंचे मृतक के पिता धर्मपाल, बहन ओमवती अजीतमल कोतवाली पहुंचे। उक्त दोनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश की शादी नहीं हुई थी। गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब पिता से आखिरी बार मुकेश की बात हुई थी। तब मुकेश ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर होने की बात बताई थी। रात साढ़े 10 बजे के करीब जब मुकेश से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था और सुबह घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद भीखमनगर और अमावता के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजकर 47 मिनट के करीब हरियाणा नंबर की कार गांव से होकर गुजरी थी। इसके बाद यही कार सुबह सिकरोड़ी रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली।
फफूंद रोड पर नैभरपुर के पास मिले युवती के शव का चेहरा झुलसा हुआ पाया गया है। पास में एक बोतल पड़ी मिली। कपड़े भी जले हैं। पुलिस शिनाख्त मिटाने के लिए हत्या के बाद पेट्रोल डाल कर शव जलाने की कोशिश की बात मान रही है।
सिकरोड़ी मार्ग पर सरसों के खेत में मिले युवक के शव के बाद ग्रामीणों मजमा लग गया। गांव के लोगों ने बताया कि देर रात दो युवक संदिग्ध हालत में पैदल जाते दिखाई दिए थे। पुलिस उनके हुलिए का भी पता लगा रही है।
युवक-युवती की हत्या के मामले में सर्विलांस टीम भी पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। देर रात से लेकर शव मिलने तक घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में स्थित सभी टावरों का डाटा खंगाला जा रहा है। जिससे उस दौरान किस-किस के मोबाइल उस क्षेत्र में काम कर रहे थे, उनके नंबरों की डिटेल खंगाली जा सके। इसके अलावा एक टीम गुरुग्राम रवाना हुई है।
युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने देर रात सोशल मीडिया के साथ ही पंपलेट छपवाए हैं। जिसमें युवती की उम्र 28 वर्ष दर्शाई गई है। इधर मृतका के पैर में माहुरी लगी पाई गई और बिछिया खींच कर उतारे जाने के निशान मिले है। मृतका के शरीर पर एक लैगी व जली कुर्ती पाई गई है।

कार को बुक कर लाने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कार की फोटो देखने पर उसमें युवती कहीं नजर नहीं आ रही है। बरामद युवती के शव को देखने से युवती शहर की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अभिषेक वर्मा, एसपी औरैया।

फोटो-24एयूआरपी-56- सरसों के खेत में छानबीन करती पुलिस। संवाद

फोटो-24एयूआरपी-56- सरसों के खेत में छानबीन करती पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed