फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The burglars stole jewelry worth millions

चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चुराए

Fri, 18 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 18 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
The burglars stole jewelry worth millions
सदर कोतवाली के मोहल्ला खिड़की साहबराय में चोरों ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। आहट मिलने पर गृहस्वामी ने कमरे में देखा तो चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। चिल्लाने पर चोर फरार हो गए। सूृचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


खिड़की साहब राय निवासी नफीस पुत्र मुस्ताक गुरुवार को किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गए थे। उसी घर में नफीस के भाई भी रहते हैं। गुरुवार देर रात चोरों ने जीने से घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे की अलमारी में रखे 50 हजार रुपये व करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। रात करीब दो बजे चोर घटना को अंजाम दे ही रहे थे कि मुस्ताक के भाई को आहट लगी, जिस पर उसने कमरे में देखा तो चोर जेवरात भर रहे थे।
विज्ञापन


 चैनल बंद होने के कारण चोर जीने के रास्ते से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें भी दी लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब सुबह गृहस्वामी नफीस आए तो उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे पचास हजार रूपये नगद व करीब ढाई लाख रूपये के जेवरात पार कर दिए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में रोष व्याप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed