फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The brother-in-law got the husband murdered by his lover and his companion.

Auraiya News: रिश्ते के देवर अपने प्रेमी व उसके साथी से करवाई पति की हत्या

Tue, 13 Jan 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 13 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The brother-in-law got the husband murdered by his lover and his companion.
फोटो-5-पुलिस अधीक्षक के पीछे खड़े तीनों हत्यारोपी। स्रोत: पुलिस
औरैया। थाना बेला क्षेत्र में 11 जनवरी को हुई युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही रिश्ते में देवर कन्नौज निवासी प्रेमी और उसके साथी से कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी उसके साथी और युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। वारदात में प्रयोग की गई बाइक और मफलर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इटावा जेल भेज दिया गया।
बेला थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी शैलेंद्र (30) का 11 जनवरी को गांव बूंचपुर से निकली नहर पटरी पर संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में उसके गले पर चोट के निशान मिल थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने गला कसकर हत्या की आशंका जातते हुए विसरा सुरक्षित कर लिया था।
विज्ञापन

मामले को लेकर पत्नी व बेटे समेत अन्य परिजन से पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने शैलेंद्र के ताऊ मान सिंह पाल की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मंगलवार को एसपी अभिषेक भारती ने हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बेला स्थित तिर्वा रोड से कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव लिलुइया निवासी प्रेमी अवनीश पाल, उसके साथी रिंकू कठेरिया और शैलेंद्र की पत्नी अर्चना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अवनीश ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र दूर के रिश्ते में उसका भाई था। शैलेंद्र की पत्नी से उसके प्रेम संबंध थे। देवर होने के नाते वह अक्सर अकेली अर्चना से मिलने घर जाता था। उनके रिश्ते की जानकारी होने पर शैलेंद्र ने उसका विरोध शुरू कर दिया।
एसपी ने बताया कि विरोध होने से आरोपी और शैलेंद्र की पत्नी का मिलना कम हो गया। इससे 10 जनवरी को आरोपी अवनीश ने गांव निवासी साथी रिंकू व प्रेमिका अर्चना से मिलकर शैलेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
रविवार शाम करीब चार बजे आरोपी ने अर्चना के माध्यम से उसके पति शैलेंद्र को नहर पटरी पर बुलाया। तीनों ने मिलकर वहां शराब पी। शैलेंद्र के नशे में होने के बाद अवनीश व रिंकू ने उसे बाइक में बीच में बैठा लिया और नहर किनारे ले गए। वहां उसे बाइक से उतार कर जमीन पर गिरा दिया। उसके विरोध करने पर रिंकू ने उसके हाथ पकड़ लिए और अवनीश ने मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव छोड़कर वहां से भाग गए।

आरोपी की निशानदेही पर बाइक और घटनास्थल से कुछ दूरी पर मफलर बरामद कर लिया। बाइक को पुलिस ने एमवी एक्ट में सीज कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed