{"_id":"84dad1706084fdac03eeeab68dd21353","slug":"the-bike-rider-serious-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
सहायल कस्बे में स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के पास एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिबियापुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इटावा निवासी वारिस दिबियापुर में ट्रैक्टर के शोरूम पर काम करता है। सहायल क्षेत्र के एक गांव में ट्रैक्टर ठीक करने जा रहा था। सहायल कस्बे से जब वह गुजर रहा था। उसी समय एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। कार के नीचे बाइक आने से वारिस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया, यहां से उसे गंभीरावस्था में रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि कार नौसिखिया चला रहा था।