{"_id":"66561e0aace70fb2a7058489","slug":"the-battery-kept-in-the-dairy-exploded-with-a-loud-noise-children-narrowly-escaped-auraiya-news-c-12-1-knp1075-701941-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डेयरी में रखी बैटरी तेज आवाज के साथ फटी, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डेयरी में रखी बैटरी तेज आवाज के साथ फटी, बाल-बाल बचे बच्चे
Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मुरादगंज क्षेत्र की ऊंचा चौकी अंतर्गत गांव हैदरपुर में मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब डेयरी में रखी बैटरी एकाएक तेज आवाज के साथ फट गई। तेजाब पूरे परिसर में फैल गया। गनीमत रही कि पास ही खेल रहे छोटे बच्चे इसकी चपेट में बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गांव हैदरपुर में दूध डेयरी संचालक प्रतीक सुबह किसानों से दूध लेने के बाद नाश्ता करने के लिए बाहर गया हुआ था। डेरी के पास ही छोटे बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच तेज धमाके के साथ बैटरी फटी। तेजाब पूरे परिसर में उछलकर फैल गया। आवाज सुनकर मोहल्ले पड़ोस के लोग दौड़े। वहीं घटना स्थल के पास खेल रहे बच्चे दहशत में आ गए।
मौके पर पहुंचे संचालक ने सामान व्यवस्थित करते हुए बच्चों को संभाला। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं बच्चे भी सुरक्षित बच गए। संवाद