फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The base of Yamuna bridge will be painted with moisture-proof paint

Auraiya News: यमुना पुल के बेस पर होगा नमी रोधक पेंट

Sat, 13 Sep 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The base of Yamuna bridge will be painted with moisture-proof paint
फोटो-13एयूआरपी 09- यमुना नदी पुल का दृश्य। फाइल फोटो।
विज्ञापन




- कल से शुरू होगा काम, पेंटिंग से सीलन की समस्या से मिलेगी निजात

- दूर से ही नजर आएंगी दरारें व अन्य खामियां

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मरम्मत के बाद अब यमुना नदी पुल के बेस पर काम शुरू होने जा रहा है। पुल को सीलन से बचाने के लिए नमी रोधक पेंट किया जाएगा। इसके लिए सामग्री जुटाई जा रही है। सोमवार को मशीन आने के बाद पेंटिंग का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने से पहले भार परीक्षण की रिपोर्ट भी आ जाएगी। इससे भारी वाहनों के आवागमन की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
हर साल घरों की पेंटिंग होती है। यह पेंटिंग सीलन से निजात दिलाती है। साथ ही साथ मामूली दरारें आने पर पेंटिंग के चलते आसानी से खामी नजर आ जाती है। इसी तरह से ही यमुना पुल के बेस पर पेंट किया जाना है। यमुना के पानी के चलते पुल में आने वाली सीलन को ये नमी रोधक पेंटिंग काफी हद तक दूर रखेगी।
विज्ञापन

साथ ही साथ पेंटिंग के चलते यहां पर मामूली दरारें भी आसानी से दिख जाया करेंगी। जिससे कि खामियों को पकड़ते हुए मरम्मत का काम किया जा सकेगा। हालांकि पिछले दिनों यमुना पुल पर हुए मरम्मत कार्य में खामियों को दूर करा दिया गया है। भविष्य को लेकर यहां पर पुल की बुनियाद को मजबूती देने पर काम फिलहाल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की आठ खराब बियरिंग को पिछले दिनों बदला गया था। साथ ही साथ ग्राइंडिंग का काम भी किया गया था। अधिकारियों की माने तो पेंटिंग का काम जब तक पूरा होगा। तब तक भार परीक्षण की रिपोर्ट भी लैब से आ जाएगी। जिसके बाद यमुना पुल पर भारी वाहनों के निकलने की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।

फिलहाल यमुना पुल पर राहगीरों से लेकर हलके वाहन दौड़ रहे हैं। पुल पर काम करा रही कंपनी एम बिल्डर कंस्ट्रक्शन बरेली के अवर अभियंता रिहान खान ने बताया कि यमुना पुल के बेस में नमी रोधक पेंट किया जाना है। सोमवार को जरूरी मशीनें आने के बाद यह काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed