फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The balcony of the mosque collapsed before Nawaz, 12 injured

Auraiya News: नवाज से पहले मस्जिद का छज्जा टूटकर गिरा, 12 घायल

Mon, 17 Jun 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 17 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The balcony of the mosque collapsed before Nawaz, 12 injured
औरैया। दिबियापुर थाना से स्टेशन को जाने वाली रोड पर बनी मस्जिद में सोमवार सुबह बकरीद की नवाज शुरू होने से पहले मस्जिद का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मलबे की चपेट में आए लगभग 12 लोग घायल हो गए। मौके पर दिबियापुर थाना पुलिस ने पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में आए घायलों को चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मस्जिद का छज्जा गिरने से चपेट में आए वसीम निवासी वीर अब्दुल हमीद नगर, कन्हैया निवासी परवाह, अंशुल निवासी बनके पुरवा, फिरोज निवासी करौंधा, इमरान निवासी असेनी, तैमूव, अयूब, मोहम्मद तारंग सहित 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीन घायलों वसीम, फिरोज व कन्हैया को चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में सदर एसडीएम राकेश सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा व दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने पहुंचकर घायलों के हालचाल लिया। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छज्जा जीर्णशीर्ण था। जिस पर कुछ लोग चढ़ गए थे। जिस कारण छज्जा टूट कर नीचे गिर पड़ा। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। नवाज को सकुशल संपन्न कराया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है। तीन घायलों का चिचौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाकी घायलों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बवाल करने पर गिरा था छज्जा - मस्जिद कमेटी अध्यक्ष
औरैया। पूरे मामले में जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी मसीद कादरी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बकरीद की नमाज से पहले जामा मस्जिद में कुछ युवाओं ने बवाल किया था, तो वहां मौके पर थाना पुलिस भी मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि यदि पुलिस हस्तक्षेप कर उपद्रव पर आमादा युवाओं पर सख्त होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि स्थानीय जामा मस्जिद के निर्माण के समय मस्जिद के बाहर पड़ी जगह पर आवासीय भवन बनाया गया था। जिसे किराये पर उठाकर इससे मिलने वाली धनराशि को मस्जिद में रहने वाले मौलवी को वेतन देने का प्रावधान था। बताया कि सराय कमेटी की संपत्ति है, लेकिन बीते कई सालों से यहां काबिज लोग कमेटी को तय किराया नहीं दे रहे हैं। जिससे मस्जिद के पेश इमाम को तनख्वाह तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि आज की घटना बेहद दुखद है। बताया कि मस्जिद में घुसकर हंगामा करने तथा मेनगेट को उखाड़ने का प्रयास करने वाले लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके बाद छज्जा टूटकर गिरा था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed