{"_id":"570aa353c69ef04af2d353d8d073ebcb","slug":"the-backbone-of-the-worker-s-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़-जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़-जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नत्थू सिंह इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी रामवृक्ष यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार द्वारा शुरूकी गई कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंची है या नहीं इसकी कार्यकर्ता को मानीटरिंग करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 को जीत में बदलने के लिए अभी से ही जुट जाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की नसीहत दी।
दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर सपा सरकार की नीतियों पर चलते हुए दी गई योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना है। सम्मेलन को शिवराज सिंह यादव, महेश चंद्र कठेरिया, नरेश यादव, अजीत दिवाकर, रवि वर्मा, हरिमोहन सिंह, सोनू कुशवाहा आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन