{"_id":"6ac29a84288f7e7313013f30","slug":"the-atmosphere-of-pm-shri-schools-will-be-transformed-villages-will-become-partners-auraiya-news-c-211-1-akb1003-152696-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीएमश्री स्कूलों का बदलेगा माहाैल, गांव बनेगा भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीएमश्री स्कूलों का बदलेगा माहाैल, गांव बनेगा भागीदार
विज्ञापन
औरैया। जिले के पीएमश्री विद्यालयों को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए शिक्षा विभाग मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग, अभिभावकों और ग्राम समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर नया शैक्षणिक परिवेश तैयार किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों से जनसामान्य का जुड़ाव बढ़ाने के साथ बच्चों की शिक्षा और विद्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार करना है।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि अभियान की मुख्य गतिविधियां नवंबर माह से शुरू होंगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों और अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन के स्तर और ढांचागत सुविधाओं में सुधार लाने का प्रयास होगा। विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत ग्राम स्तर पर बैठकों और संवाद सत्रों का आयोजन होगा। इसमें ग्राम प्रधान, एसएमसी सदस्य और स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल होकर स्कूल के विकास पर चर्चा करेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ाना है। बीएसए ने कहा कि जब तक समुदाय स्वयं स्कूल की प्रगति में भागीदार नहीं बनेगा, तब तक बदलाव अधूरा रहेगा। नवंबर से शुरू होने वाले आयोजनों की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।