{"_id":"61ddce4c80ac5226b80e9d7e","slug":"testimony-deferred-in-the-much-discussed-double-murder-case-auraiya-news-knp674821453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में गवाही टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में गवाही टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर हाईकोर्ट की ओर से जारी नई गाइड लाइन के चलते शहर के बहु चर्चित दोहरे हत्याकांड में चल रही गवाही की कार्यवाही मंगलवार को नहीं हो सकी। इसी के चलते मंगलवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक व दो अन्य आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुए।
शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस सभी के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट मेें दाखिल कर चुकी है।
घटना के बाद से सभी आरोपी विभिन्न जेलों में बंद हैं। इन सभी पर विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। हत्याकांड के दूसरे गवाह की गवाही पर जिरह चल रही है। मंगलवार को साक्ष्य के लिए तारीख तय थी। कोरोना की नई गाइड लाइन के कारण सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी जेल से कोर्ट में नहीं आ सके। बाकी आरोपी इटावा, फिरोजाबाद व उरई जेल से कोर्ट आए, लेकिन हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण को लेकर सभी जिला न्यायालयों में गवाही की कार्यवाही 10 जनवरी से रोक दी है।
विज्ञापन
इस कारण न्यायिक कार्यवाही पूरी कर सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया है। मामले की अगली तारीख 18 जनवरी तय की गई है। गाइड लाइन के अनुसार इस मामले के सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकेगी। हालांकि मंगलवार को कचहरी में इस मामले को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए थे। कोर्ट में पेशी पर आए आठ आरोपियों से मिलने आए परिजनों व समर्थकों की भीड़ देखी गई।