फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ten cameras will be installed in 50 bed hospital

50 शैया अस्पताल में लगेंगे दस कैमरे

Thu, 16 Jun 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ten cameras will be installed in 50 bed hospital
औरैया। 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में जल्द ही दस सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इससे ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों की मनमानी के साथ ही अस्पताल में दलालों व एमआर का बस नहीं चलेगा। किसी बात पर मरीजों के झगड़ा करने समेत अन्य हरकतों का भी पता लग सकेगा। सीसीटीवी की डीवीआर आईडी निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लिंक होगी।
विज्ञापन

औरैया शहर स्थित 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित सेवाओं के साथ ओपीडी पर अब प्रदेश मुख्यालय की नजर रहेगी। इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा ने अस्पताल प्रशासन को पत्र जारी कर अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड समेत परिसर के अलग-अलग कक्षों में ओपीडी चलती है। जून माह से बायोमीट्रिक मशीन लगने के बाद भी कुछ डॉक्टर मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। वहीं, अस्पताल में दलाल व एमआर लोगों का भी जमावड़ा लगा रहता है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब अस्पताल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ की मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 शैया के सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेश पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण ने अस्पताल को पत्र जारी कर प्रत्येक ओपीडी में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार अस्पताल परिसर में दस सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर आईडी निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लिंक होगी।
सीसीटीवी को मुख्यालय से जोड़ने के बाद कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर अस्पताल में संचालित सेवा प्रदर्शित होती रहेगी। इसके अलावा रैंडम के आधार पर कंट्रोल रूम में मौजूद अफसर अस्पताल में संचालित सेवा की हकीकत देख सकेंगे।

100 शैया अस्पताल में भी दुरुस्त होने लगे सीसीटीवी
शासन से आदेश आने के बाद 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त होने लगे हैं। कैमरे दुरुस्त होने के बाद सीसीटीवी की डीवीआर आईडी निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लिंक होगी ताकि अस्पताल में होने वाली हरकतों पर अफसर की नजर रहे। 100 शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल परिसर में करीब 30 सीसीटीवी लगे हैं। इनमें से कुछ सही है और कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते बंद हैं। उन्हें दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed