फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tempo reversal escaped death of youth

टैंपो पलटने से दबकर युवक की मौत

Fri, 26 Dec 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)।
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)। Updated Fri, 26 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tempo reversal escaped death of youth
ग्राम मल्हौसी निवासी जसवंत सिंह भदौरिया का पुत्र राजेश कुमार 28 टेंपो मैकेनिक था। गुरुवार की रात लगभग 9 बजे वह टैंपो से अपने घर जा रहा था। तभी मल्हौसी मोड़ के पास टैंपो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। टेंपो में दबने से राजेश की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लगभग राहगीरों से टेंपो पलटा देखा, तो देखने पहुंचे टेंपो में राजेश के शव को देखकर लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से टैंपो में दबे राजेश को बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने शव को बेला - रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम  की सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने आक्रोशित लोगों को समझाया जाम खुलवाया। मृतक के पिता जसवंत सिंह की तहरीर पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। पुलिस ने तफ्तीश में बताया याकूबपुर निवासी संतराम पुत्र तुलाराम का टेंपो है, टेंपो पिपरौली शिव निवासी चालक कूकी चलाता था। गुरुवार की शाम कूकी अपनी ससुराल इंदरगढ़ पत्नी को लेने गया था, जिसके साथ राजेश भी गया था। मिस्त्री सोनू ने बताया कि करीब 8 बजे राजेश ने फोन कर एक घंटे में आने की जानकारी दी थी। लेकिन इससे पूर्व घटना घटित हो गई। वहीं चालक घटना के बाद पत्नी को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed