{"_id":"05dd3b99930c0bf8564a0e8982a40fc2","slug":"tempo-handlers-rosa-made-iftar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो संचालकों ने कराया रोजा इफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो संचालकों ने कराया रोजा इफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पाक माह में टेंपो संचालकों ने रोजेदारों को इफ्तार करा नई मिशाल कायम की है। सांप्रदायिक सौहार्द देख सभी ने टेंपो संचालकों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को फफूंद नगर में 15वें रोजे के अवसर पर फफूंद से दिबियापुर चलने वाले टेंपो चालकों, मालिकों व स्थानीय लोगों के सहयोग से अछल्दा चौराहे पर रोजा इफ्तार किया गया। रोजा इफ्तार के बाद हाफिज सुहेल खान मेव ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने कौम की सलामती की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
रोजा इफ्तार के मुख्य आयोजकों में फफूंद- दिबियापुर टेंपो यूनियन के अध्यक्ष सलीम मेव, प्रांशु तिवारी, राकेश पाल, विनोद, महेंद्र शर्मा, बबलू, कौशल तिवारी, इकबाल खान , वकील खान, जावेद खान, नूर आलम, फरमान आदि ने रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार आयोजन में अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता इजहार अहमद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन