फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature reaches 43 degrees, heat will increase further

Auraiya News: 43 डिग्री पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी गर्मी

Mon, 18 May 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 43 degrees, heat will increase further
फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद
औरैया। पिछले एक सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार दोपहर अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पारा और चढ़ने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। उधर भीषण गर्मी के बीच उड़द, मूंग व मक्का में नमी तेजी से कम हो रही है।
मई की शुरुआत में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी थी। सुबह शाम लोग ठंड का एहसास भी करने लगे थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रविवार सुबह तेज धूप रही। जैसे-जैसे दिन ढला, तापमान में लगातार इजाफा होता चला गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा भी देखने को मिला। जो कुछ भी लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकले, वो कपड़े से शरीर ढके हुए नजर आए।
विज्ञापन

उधर बढ़ती हुई गर्मी का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। उड़द, मूंग व मक्का की फसलों में तेजी से नमी कम हो रही है। ऐसे में पत्तियां तेज धूप के साथ झुलस रही हैं। किसानों को मई के आधे दिनों में ही दो बार सिंचाई करनी पड़ गई है। ऐसे में किसानों को लागत बढ़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोले किसान-पत्तियां ऐंठने लगीं
मक्का की फसल में गर्मी के चलते नमी तेजी से कम हो रही है। मई में दो बार सिंचाई करनी पड़ी है। पत्तियां भी ऐंठने लगी हैं।- बटेश्वर दयाल
---
उड़द व मूंग में तीन बार सिंचाई कर चुके हैं। गर्मी ज्यादा होने की वजह से एक बार और सिंचाई करनी पड़ेगी। ऐसे में लागत बढ़ गई है।-सज्जन रघुवंशी
----
रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा है। सोमवार को यह 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। लू चलने के भी आसार हैं। उड़द, मूंग व मक्का की फसल में पर्याप्त नमी रखनी होगी। इसके लिए किसान सिंचाई करें।

-डॉ. रामपलट, मौसम विज्ञानी

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

फोटो-24- शहर के सुभाष चौक पर दोपहर के समय आवागमन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed