फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature drop

तापमान में गिरावट

Sun, 09 Apr 2017 11:39 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 09 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Temperature drop
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह किए छात्राओं ने प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भले ही तापमान में गिरावट आई पर सूरज की तपिश में नरमी न होने से लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोगों ने कई तरह के जतन किया। सूरज डूबने के दो घंटे बाद तक तपिश का असर देखने को मिला।
विज्ञापन


 मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवाओं की गति छह से सात किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञों ने अब मौसम साफ रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


अभी तापमान मेें तेजी नहीं देखने को मिली। सूरज की तपिश बरकरार रहने से भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा।
 रविवार सुबह से ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। धूप से बचने के लिए लोगों ने अंगोछे व छतरी का सहारा लिया। सूरज ढलने के दो घंटे बाद तक सूरज की तपन का अहसास लोगों को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed