{"_id":"60f710a58ebc3e61c4763eab","slug":"teenager-kidnap-auraiya-news-knp6414361143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर निवासी पिता ने नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का आरोप युवक और उसके साथियों पर लगाया है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
गोविंद नगर निवासी ओमकार ने बताया कि उसकी पुत्री ज्योति को पढ़ीन दरवाजा निवासी रंजीत अपने साथियों चिचौला, पप्पी, ज्योति, लाली की मदद से साथ ले गया था। इस मामले में उसने सभी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पुत्री को तलाश कर न्यायालय में बयान कराए। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
आरोपी पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाकर धमकी दे रहे थे। इसी बात से परेशान ओमकार ने बेटी को बहन के घर राजपुर भेज दिया। आरोप है कि 16 जुलाई को आरोपी राजपुर पहुंचे और उसकी बेटी को बहाने से घर के बाहर बुला लिया। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।